बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2024 के बाद भारतीय राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देंगे नीतीश कुमार, यह उनका आखिरी साल, मुख्यमंत्री के लिए भाजपा के सांसद ने कह दी बड़ी बात

2024 के बाद भारतीय राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देंगे नीतीश कुमार, यह उनका आखिरी साल, मुख्यमंत्री के लिए भाजपा के सांसद ने कह दी बड़ी बात

BHAGALPUR : 2024 के बाद सिर्फ बिहार ही नहीं देश की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे। यह कहना है भाजपा से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का। भागलपुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे गोड्डा सांसद ने कहा 2024 के बाद एक नए बिहार का निर्माण होगा। 

गोड्डा सांसद ने कहा 2024 उनका अंतिम साल है। इसलिए वह जो कर रहे  हैं करने दीजिए, क्यों कि इसके बाद एक नया बिहार होगा,नया सवेरा होगा। देश  की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे।

कथा वाचिका जया किशोरी की तारीफ

बता दें भागलपुर गौशाला परिसर में गुरु सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में निशिकांत दुबे पहुंचे थे। शामिल होने पहुंचे थे, भागवत कथा देश की प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी कह रही है। इस दौरान उन्होंने जया किशोरी की तारीफ भी की।

Suggested News