बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश के मंत्री ने कहा - 44 से 4 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

  नीतीश के मंत्री ने कहा - 44 से 4 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

KISANGANJ :  नीतीश सरकार के खनन मंत्री और भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने किशनगंज में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 44 से केवल चार सीटों पर सिमट जाएगी। ये चार सांसद ही उसकी अंतिम यात्रा निकालेंगे। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है इस लिए घटक दलों की अपेक्षा बढ़ गयी है।

कंग्रेस 44 से 4 पर गिरेगी

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के वनवासी कल्याण आश्रम में गुरुवार को बिरसा मुंडा की जयन्ती पर समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भाजपा के स्थानीय नेता टीटू बटवाल के आवास पर मंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने कांग्रेस पर जम कर भड़ास निकाली। मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस अब लगातार नीचे गिर रही है। वह 44 से और नीचे गिरेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चार सीटों सिमट जाएगी। ये चार सांसद ही कांग्रेस की अर्थी को कंधा देंगे। कांग्रेस सत्ता में आने का जो सपना देख रहे है वह चूर-चूर हो जाएगा।

 सीट शेयरिंग के मसले को केन्द्रीय नेतृत्व सुलझाएगा

मंत्री ने उपेंद्र कुशवाहा के मुद्दे पर कहा कि भाजपा एक बड़ी पार्टी है। एनडीए के जितने भी घटक दल हैं सीट शेयरिंग को लेकर उनकी अपेक्षा बढ़ गयी है। इस मसले को केन्द्रीय नेतृत्व सुलझा लेगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। सहयोगी दलों को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बहुत भरोसा है।

 किशनगंज से मो. साजिद की रिपोर्ट

Suggested News