बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी जयंती पर बोले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, गांधी के सत्य और अहिंसा के सामने कोई सिद्धांत टीक नहीं रहा है

गांधी जयंती पर बोले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, गांधी के सत्य और अहिंसा के सामने कोई सिद्धांत टीक नहीं रहा है

PATNA : गांधी जयंती के मौके पर राजद के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा की आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। आज पूरा भारत शपथ ले रहा है की हम महात्मा गांधी का भारत बने रहेंगे। गोडसे और सावरकर का भारत नहीं बनने देंगे। भाईचारा, सांप्रदायिक एकता, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता, लोकतान्त्रिक समाजवाद जो हमारे बुनियादी सिद्धांत है, उसे देश की आज़ादी और उसके पूर्व राष्ट्रपिता ने प्रकट किया। 

उन्होंने कहा की बिहार को मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बनाने का मौका मिला। जिससे यहां के लोगों का और भी अधिक कर्तव्य बनता है की राष्ट्र को गलत दिशा में नहीं जाने दिया जाये। हम देश की गंगा यमुनी सस्कृति ख़त्म नहीं होने देंगे। यह किसानों का भारत है। यह गांव का भारत है। गांधी भले ही दुनिया से विदा हो गए। गांधी ख़त्म नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा की गांधी केवल भारत नहीं, दुनिया के मार्गदर्शक है। गांधी के सत्य और अहिंसा के सामने कोई सिद्धांत टीक नहीं रहा है। सत्य पर टिके रहने की ताकत राष्ट्रीय जनता दल की ताकत है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट 


Suggested News