बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब गया से थाईलैंड जाना हुआ आसान, बैंकाक के लिए आज से सीधी फ्लाईट

अब गया से थाईलैंड जाना हुआ आसान, बैंकाक के लिए आज से सीधी फ्लाईट

GAYA : जिले से थाईलैंड सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वे गया से थाईलैंड का सीधा सफर कर सकते है। आज से विदेशी फ्लाइट थाई एयर एशिया एयरवेज गया से बैंकाक के लिए अपनी सेवा शुरू करेगी। यह फ्लाइट गया से उड़ेगी और सीधे विदेशी शहर बैंकाक एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस सेवा के शुरु होने से यात्री  कम समय के साथ सस्ते में थाइलैंड पहुंचेगे। 

यह फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बैंकाक के लिए उड़ान भरेगी। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे थाई एयर एशिया की पहली फ्लाइट गया एयरपोर्ट पर उतरेगी। अब हर दिन गया से थाईलैंड के लिए उड़ान होगी। इस साल थाई स्माईल गया से दो फ्लाइट उड़ान भर रही है। सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को बैंकाक से गया के लिए उड़ान भरती है। 

हालांकि थाईलैंड के लिए थाई स्माईल के अलावे कई फ्लाइट है जो बैंकाक जाती है। उसका रूट गया-वाराणसी-बैंकाक है। लेकिन एयर एशिया गया से सीधे बैंकाक जाएगी। फिलहाल इसकी सेवा मार्च तक होगी।

Suggested News