बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब रेल सफर होगा महंगा, टिकट के अलावे देना होगा यह चार्ज

अब रेल सफर होगा महंगा, टिकट के अलावे देना होगा यह चार्ज

N4N DESK : रेलवे का सफ अब महंगा होने जा रहा है। रेल से सफर करने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है। अब आपको रेल टिकट के अलावे स्टेशनों में भी यूजर चार्ज भी देने होंगे। 

रेलवे बोर्ड चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट्स के लिए वसूले जा रहे यूजर चार्ज की तरह कुछ रेलवे स्टेशनों में भी यूजर चार्ज लिया जाएगा। इसी दौरान नीति आयोग CEO अमिताभ कांत ने कहा कि प्राइवेट ट्रेनों का किराया मार्केट के हिसाब से तय किया जाएगा। पैसेंजर्स को वैल्यू एडेड सर्विस भी मुहैया कराई जाएंगी।
 
 रेलवे ने आज इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि कुल रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों में यूजर चार्ज लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के सीईओ जानकारी दी है कि 1050 स्टेशनों में यात्रियों का फुटफॉल बढ़ाया जायेगा। फुटफॉल बढ़ने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए उसका पुनर्निर्माण किया जायेगा। इन स्टेशनों में यूजर चार्ज लिया जायेगा। 

विनोद कुमार यादव ने कहा है कि यूजर चार्ज के लिए रेलवे जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। हालांकि यूजर चार्ज कितना होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि एक छोटी राशि यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। बड़े रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों में यूजर चार्ज वसूला जाएगा। ये यूजर चार्ज यात्री किराया टिकट में जोड़कर मुसाफ़िरों से रेल लेगी। 

Suggested News