बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा और गोपालगंज के नवनिर्वाचित विधायकों का 22 नवम्बर को होगा शपथ ग्रहण, विस अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता

मोकामा और गोपालगंज के नवनिर्वाचित विधायकों का 22 नवम्बर को होगा शपथ ग्रहण, विस अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता

PATNA : मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में निर्वाचित दोनों सदस्यों को 22 नवम्बर को सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। बताते चलें की बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आरजेडी के बीच रहा। 


मोकामा में आरजेडी की नीलम देवी ने जीत हासिल की। वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। मोकामा से राजद उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने एक बड़े अंतर से अपने करीबी उम्मीदवार भाजपा की सोनम देवी को चुनाव हरा दिया। 

नीलम देवी को 70 हजार से अधिक मत मिले।  वहीं भाजपा ने अपनी गोपालगंज सीट बचा ली है। 2005 से यह सीट भाजपा की रही है।  इस बार भी एक बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा ने यह सीट जीत ली।  गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। यहां से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को करीब दो हजार मतों से हराया है। 

Suggested News