बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज की राह पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा-राहुल अभी मुंह के बल गिरे है, अबकी बार दांत भी....

गिरिराज की राह पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा-राहुल अभी मुंह के बल गिरे है, अबकी बार दांत भी....

NEWS4NATION DESK  : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी अब बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के राह पर चलने लगे हैं। अपने पहले वाराणसी दौरे पर पंहुचते ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जम कर हमला बोला है। 

चौबे ने राहुल गांधी के बयान की नफरत और झूठ के बल पर चुनाव जीतने के सवाल पर कहा अभी राहुल गांधी मुंह के बल गिरे हैं अगली बार गिरे तो दांत भी झड़ जाएंगे, राहुल गांधी को अब पता चला गया होगा कि भाजपा कैसे चुनाव जीती है।

वहीं उन्होंने बंगाल की अराजकता और जय श्री राम नारे को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि ईश्वर राहुल गांधी को और सद्बुद्धि दें।

चौबे ने कहा कि भारत देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो चुनाव हुआ है और अजेय बहुमत मिला है देश को उन्नत, खुशहाल बनाने और देश के गरीबों का कल्याण 2014 से अभी तक किया गया। जनता ने उसके बदले भरपूर जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले पांच साल के लिए दिया है। 

वहीं बिहार में सहयोगी जेडीयू के साथ रिश्ते को लेकर कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। बीजेपी और जेडीयू के बीच किसी तरह का कोई टकराव या कड़वाहट नहीं है। दोनो दल पूरी तरह से एकजुट है।

Suggested News