बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार के बल पर बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 6.73 लाख कैश लूटा, फायरिंग करते हुए फरार

हथियार के बल पर बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 6.73 लाख कैश लूटा, फायरिंग करते हुए फरार

KHAGDIYA :   खगड़िया जिले के नगर थाना इलाके के फ्लाई ओवर ब्रिज के पास  बेखौफ बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से लूटपाट की घटना सामने आई है। इस दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल 6 लाख 73 हजार कैश लूट लिया है।और फायरिंग करते हुए रूपए से भरा बैग लेकर चलते बने। 

कंपनी के स्टाफ की माने तो ग्राहक से किस्त के रूप में वसूली गई राशि थी। जिसे बैंक में जमा करना था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। लेकिन  बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं सदर SDPO ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जाकर अधिकारी और कर्मियों से बात करके घटना की जानकारी लिए हैं।

Suggested News