बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले के रफीगंज शहर के राजा बगीचा स्थित मछली मार्केट के पास खेलने के क्रम में डेढ़ वर्षीय बालक के नाले में डूब जाने से मौत हो गई। वही बच्चे की माता रिंकी देवी ने बताया कि मैं अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला अंतर्गत पोगाव थाना क्षेत्र के रुई गांव से नईहर राजा बिगहा निवासी मरछू चौधरी के घर में आयी हूं। 


मंगलवार की दोपहर में करीब 2 बजे डेढ़ वर्षीय पुत्र सूर्यान्क कुमार खेलने के क्रम में नाली में गिर गया। नहीं मिलने पर काफी खोजबीन की गई। कुछ देर के बाद नाली में उसका शव मिला। तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने नस टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के पोगांव थाना क्षेत्र के रूई गांव निवासी चंदन चौधरी के पुत्र था। सूचना मिलते ही रफीगंज थाना के ए एस आई टुनटुन चौधरी पहुंचकर छानबीन किए।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृत बालक की मां ने बताया कि मेरा 3 पुत्र था, 5 वर्षीय सोनू कुमार ,3 वर्षीय सूरज कुमार है। पूरे परिवार मे मातम पसरा हुआ है।

अब यह देखना लाजमी होगा की क्या बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मृतक  बच्चे के परिजन को मिल पता है या वह इस लाभ से वंचित रह जाते है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News