बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक करोड़ के इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, उसकी पत्नी भी गिरफ्तार

एक करोड़ के इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, उसकी पत्नी भी गिरफ्तार

सरायकेला. झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस ऊर्फ किशन दा और उसकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार किया है। प्रशांत बोस माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस से सुरक्षित ठिकाने पर पूछताछ कर रही हैं। प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है। बताया जा रहा है कि वह इलाज के लिए पत्नी के साथ सरायकेला आया था, जिसकी सूचना इंटेलीजेंस ब्यूरो तक पहुंची थी।

उसके बाद सरायकेला पुलिस ने उसे धर दबोचा। हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। 

Suggested News