बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला, महिलाओं को बताया क्या है उनका अधिकार

कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला, महिलाओं को बताया क्या है उनका अधिकार

JAHANABAD : जहानाबाद में महिला हिंसा एवं उत्पीड़न पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलों पर होने वाले हिंसा की रोकथाम तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाकर होने वाले अन्याय को रोका जा सके। प्रशिक्षण का उद्घाटन डीएम रिची पांडेय ने दीप जलाकर कर प्रारंभ किया।  

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ रश्मी सिन्हा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण का परिचय उद्देश्य आदि की जानकारी देकर की गई। उन्होंने उत्पीड़न एवं हिंसा के प्रारंभिक परिचय के रूप में उत्पीड़न के अलग-अलग प्रकार के रूप में संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिसमे शारिरीक, मानसिक, मौखिक, आर्थिक, यौन उत्पीड़न, सामाजिक उत्पीडन तथा परिवारिक उत्पीड़न आदि की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान ही होती है महिलाओं में माहवारी को लेकर भ्रांतियां पर भी चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आती है। कोशिश है कि जहानाबाद में भी जल्द ही कमिटीयो का गठन कर दिया जाए।

Suggested News