बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार के चौथे कार्यकाल का एक साल पूरा, उमेश कुशवाहा बोले-अब हर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी

नीतीश सरकार के चौथे कार्यकाल का एक साल पूरा, उमेश कुशवाहा बोले-अब हर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के एक साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चौथे कार्यकाल के पहला साल पूरा कर लिया है। इतने दिनों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई है। सात निश्चय पार्ट 1 के सफलता के बाद सात निश्चय पार्ट 2 की शुरुआत की गयी है। 

उन्होंने कहा की सात निश्चय पार्ट 1 से बिहार के हर पंचायत के हर वार्ड का तस्वीर बदला है। अब सात निश्चय पार्ट 2 से राज्य के हर किसान के खेत तक पानी पहुंचा रहे हैं। हर गाँव और टोला तक सोलर लाइट के साथ मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। हर क्षेत्र में क्रांति लायी गयी है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सोच का प्रतिफल है। इस 16 सालों में बिहार ने जो ऊंचाई प्राप्त किया है, यह देश दुनिया के नक़्शे पर है। 

कुशवाहा ने कहा की आगामी 24 नवम्बर को बिहार में नीतीश सरकार 16 साल पूरे करेगी। इस मौके पर जदयू की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा।    

रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News