बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Land Survey: खतियान की समस्या ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें! ऑनलाइन सिस्टम हुआ फेल, जानिए क्यों

Bihar Land Survey: खतियान की समस्या ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें! ऑनलाइन सिस्टम हुआ फेल, जानिए क्यों

Bihar Bhumi Survey:  बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को ऑनलाइन करने के दावे सरकार लगातार कर रही है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। खासकर खतियान को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने में लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। खतियान एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति की जमीन के स्वामित्व को साबित करता है। इसे ऑनलाइन उपलब्ध कराने से लोगों को अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलनी थी। लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

क्या है समस्या?

जब कोई व्यक्ति अपने खतियान को ऑनलाइन देखने की कोशिश करता है तो पूरे गांव का खतियान एक साथ डाउनलोड होना शुरू हो जाता है। यह फाइल इतनी बड़ी होती है कि इसे डाउनलोड होने में कई घंटे लग जाते हैं और कई बार तो सर्वर ही क्रैश हो जाता है। असल में, खतियान को डिजिटाइज किया ही नहीं गया है। सिर्फ स्कैन करके इसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। इस वजह से फाइलें बहुत बड़ी और डाउनलोड करने में मुश्किल होती हैं। जब लोग ऑनलाइन खतियान नहीं निकाल पाते तो उन्हें अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यहां उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और भ्रष्टाचार का भी खतरा बढ़ जाता है।


किसान परेशान

खतियान न मिलने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें जमीन से जुड़े कई कामों के लिए खतियान की जरूरत होती है। लेकिन ऑनलाइन सिस्टम के फेल होने की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार लगातार दावा करती है कि उसने जमीन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया है। लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। खतियान जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होना सरकार के दावों की पोल खोलता है।


क्या है समाधान?

खतियान को पूरी तरह से डिजिटाइज किया जाना चाहिए ताकि इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके। ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाया जाना चाहिए ताकि बड़ी फाइलें भी आसानी से डाउनलोड हो सकें। अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Editor's Picks