बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन की इज्जत बचाने का विरोध किया तो भाई के साथ की मारपीट, हालत गंभीर, मनचलों ने घर में घुसकर लड़की से की छेड़खानी

बहन की इज्जत बचाने का विरोध किया तो भाई के साथ की मारपीट, हालत गंभीर, मनचलों ने घर में घुसकर लड़की से की छेड़खानी

NAWADA. नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले एक लड़की के साथ उसके घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी का जब लड़की के भाई विरोध तो किया तो मनचलों ने युवक की जमकर की धुनाई कर दी. उसे चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

लड़की के घायल भाई ने बताया कि घर वह बहन और भाई के साथ था. उसी दौरान 5 की संख्या में कुछ लड़के उसके घर में घुस गए और मेरी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे. जब उसके भाई ने उन लडकों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट किया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी है.  


पीड़ित ने बताया कि प्रदीप कुमार गांव का ही वार्ड सदस्य है. उसके परिवार के सभी सदस्य नानी घर गए थे। भाई और बहन दोनों घर में थे। उसी क्रम में पांच की संख्या में लोग घर में घुस जाता है और वार्ड सदस्य की बहन के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देते हैं. लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई ने उसे बचाने की कोशिश की. लड़के का विरोध करना उसे महंगा पड़ा और मनचलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित का उपचार नवादा के सदर अस्पताल में देर शाम बुधवार से चल रहा है. घटना के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की. 


Suggested News