बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, युवक को गोलियों से भूना

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, युवक को गोलियों से भूना

BEGUSARAI : जिले में एकबार फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर पंचायत के सिंधपुर गांव की है। घटना के पीछे अंतरजातीय विवाह की बात सामने आ रही है। 

घटना के संबंध मे बताया गया है कि जिले बलहपुर पंचायत के सिंधपुर गांव निवासी सुखदेव यादव के 35 वर्षीय पुत्र रवि यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना के थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 

अतंरजातीय विवाह के विवाद में हुई हत्या 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का विवाद उसके भतीजे के साथ उसी गांव के एक पड़ोसी लड़की के साथ अंतरजातीय विवाह को लेकर लगभग छह महीनों से चल रहा था। उसी विवाद को लेकर  रवि यादव की हत्या की बात सामने आ रही है। 

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

मृतक के भाई के अनुसार बाइक सवार 4 लोग बुधवार की देर शाम उसके घर के करीब पहुंच। जहां उनलोगों ने रवि यादव को पकड़ लिया और फिर उसके सर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग गंगा  की ओर फरार हो गये। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट              


Suggested News