बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बागमती नदी में ओवरलोडेड नाव पलटी, 10 बचाए गए, 5 लापता

बागमती नदी में ओवरलोडेड नाव पलटी, 10 बचाए गए, 5 लापता

SITAMARHI :  जिले के बेलसंड थाने के चंदौली घाट के पास आज बागमती नदी में नाव पलट जाने से 15 लोग डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों की मदद से इनमें से 10 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि जिले के चंदौली घाट पर आवागम के लिए सरकारी नाव का परिचालन किया जाता है। सरकारी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होकर उस पार दरियापुर जाना चाह रहे थे। इसपर नाविक ने मना किया। लेकिन, फिर भी लोग नहीं मान रहे थे तो नाविक उतर गया और नाव को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नाविक के उतर जाने के बाद नाव पर सवार कुछ लोग ही नाव लेकर जाने लगे। इसी दौरान नदी में कुछ ही दूर जाने के बाद नाव पलट गई और सभी लोग डूबने लगे। जो लोग नदी में तैरना जान रहे थे, वे तो किसी तरह से निकल गए। बाकी बचे कुछ लोगों को भी निकाल लिया गया। लेकिन पांच लोग अभी भी लापता है। 

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बेलसंड एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।  लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम को लगाया है।

Suggested News