बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धान की खेतों में पड़ी दरार, नाराज किसानों ने MLA को घेरा, धक्का-मुक्की से पुलिस ने बचाया

धान की खेतों में पड़ी दरार, नाराज किसानों ने MLA को घेरा, धक्का-मुक्की से पुलिस ने बचाया

MUNGER : हथिया नक्षत्र में पानी नहीं पड़ने से धान की खेती पर बुरा असर पड़ा है। नहर में पानी है। खेतों में दरार पड़ गयी है। फसल की हालत देख कर किसानों में गुस्सा है। मुंगेर में नाराज किसान सड़क पर उतर गये और MLA  को घेर कर सवालों की बौछार कर दी।  पुलिस ने बड़ी मुश्किल से विधायक को किसानों के गुस्से से बचाया।

नहर में पानी छोड़ने की मांग, विधायक को घेरा

मुंगेर जिले के मंझगांव मोड़ के पास नाराज किसानों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि बदुआ जलाशय में पर्याप्त पानी है लेकिन इसके बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। सुबह छह बजे से ही किसान सड़क फर उतर गये थे। वे नहर में पानी छोड़ने और तारपर प्रखंड को सूखागस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे थे। इस बीच तारापुर के जदयू विधायक मेवा लालचौधरी वहां पहुंचे। उनको देख कर किसानों ने घेर लिया। किसान उन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाने लगे। किसानों का आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों को फायदा पहुंचाने के लिए बदुआ नदी में तो पानी छोड़वा दिया लेकिन नहर में पानी देने के लिए नहीं कहा। किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। नौबत विधायक के साथ धक्का मुक्की की आ गयी। तब जाकर पुलिस ने किसी तरह विधायक मेवा लाल चौधरी के वहां से बाहर निकाला।

 विधायक ने कहा, मंत्रीजी से हो गयी है बात

विधायक मेवा लाल चौधरी ने कहा की राज्य सरकार ने मुंगेर जिला के सिर्फ एक ही प्रखंड को सूखा ग्रस्त घोषित किया। पांच प्रखंड सूखाग्रस्त नहीं माने गये हैं। जब कि तारापुर, संग्रामपुर टेटिया बम्बर , असरगंज प्रखंड में पानी की कमी के कारण धान की फसल सूख रही है। विधायक ने कहा नहर में पानी  देने के लिए जल संसाधन मंत्री से बात हा। मंत्री महोदय ने अधिकारियो को निर्देश दे दिया है कि बदुआ जलाशय से नहर में पानी छोड़ दिया जाए।

किसानों ने अधिकारियों की नहीं सुनी बात

जाम की खबर सुनकर तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी उपेन्द्र सिंह, भूमि सुधार उप समहार्ता इस्ताक अली अंसारी, थानाध्यक्ष वहां पहुंचे। उन्होंने किसानों को जाम हटाने के लिए समझाया लेकिन वे तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना था कि जब तक बदुआ जलाशय से नहर में पानी   छोड़ा जाता तब तक वे यहीं डटे रहेंगे। उन्होंने प्रखंड को सूखाग्रस्त करने की मांग की। जाम की वजह से कई यात्रियों को परेशानी हुई।

 मुंगेर से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News