बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभिनय में पंकज केसरी तो मीडिया से डॉ. राजकुमार नाहर को मिला 'अटल सम्मान'

अभिनय में पंकज केसरी तो मीडिया से डॉ. राजकुमार नाहर को मिला 'अटल सम्मान'

डेस्क... कभी काव्यात्मक रचना लोगों को गुदगुदा रही थी, तो कभी देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति लोगों में जोश का संचार कर रहा था। एक ओर जहां हास्य रस की कविताओं में लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। वहीं, दूसरी ओर शृंगार रस की कविता नहीं लोगों के दिलों को पिघला दिया मौका था। शुक्रवार को बिहार भाजपा कार्यालय में बीजेपी की कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अटल सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का। 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 16 उत्कृष्ट लोगों ने अटल सम्मान से सम्मानित भी किया गया। 

वहीं सांस्कृतिक संध्या में देश के चर्चित कवि शंभू शिखर और कवित्री अनामिका जैन अंबर ने अपने काव्य पाठ से समां बांधे रखा जबकि मशहूर सूफी गायिका व संगीतकार राजेश पांडे ने अटल बिहारी वाजपेई की रचित कविता गीत नया गाता हूं और कदम मिलाकर चलना होगा कि गीतों से पैरों का अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसके साथ आपको बताते चलें कि जिन लोगों को अटल सम्मान मिला है उनमें पहला नाम डॉक्टर रहमान-शिक्षा,  लक्ष्मण सावादी-भोजपुरी गीत एवं संगीत पंकज केसरी-अभिनय के क्षेत्र में शामिल रहे।

वहीं मीडिया क्षेत्र में डॉक्टर राजकुमार नाहर, कविता के क्षेत्र में अनामिका जैन अंबर, कवि शंभू शिखर और गायिकी के क्षेत्र में राजेश पांडे को अटल सम्मान से सम्मानित किया गया।

Suggested News