बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा भाजपा की बी टीम हैं 'पीके' और 'एके'

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा भाजपा की बी टीम हैं 'पीके' और 'एके'

DARBHANGA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सोमवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैंने अपना अभिभावक खो दिया। नेताजी का निधन मेरी निजी क्षति है। उनसे मुझे बहुत स्नेह और प्रेम मिला। जिसे मैं कभी भूल नही सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके अपनों को इस पर्वत तुल्य पीड़ा से उबरने की शक्ति दें। 

वही पप्पू यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दोनों नेता गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है। दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे है, तथा भाजपा के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गाली गलौज के सिवा कोई धंधा बचाव देश में। प्रशांत किशोर गाली गलौज, श्याम रजक के प्रकरण में गाली गलौज आप देख ही रहे हैं। किस तरीके का राजनीति फार्मूला है। 

वही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का आप देख ही रहे हैं। किस तरह से दलित मंत्री से इस्तीफा ले लिया। दलितों की बात करने में, देवी-देवताओं के बारे में बात करने में ले लिया। यह साबित करता है की है इस देश में अरविंद केजरीवाल और प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम है। आरएसएस ने अरविंद केजरीवाल को सिर्फ स्टैंड किया है। भाजपा को मजबूत आधार देने का कांग्रेस और भाजपा के बीच में भाजपा को मजबूत करने की हिस्सेदारी और भूमिका लगातार दिख रहा है दिल्ली के कई घटना में।

पप्पू यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एनआरसी में कभी नहीं बोले, तलाक पर उनकी भूमिका नहीं थी। अरविंद केजरीवाल ने दलितो की ऑडियोलॉजी पर जो हमला किया। इससे साबित हो गया की अरविंद केजरीवाल चोला पहने हुए हैं। वे  कंप्लीट रूप से भाजपा का इंटरनल पार्ट है औऱ भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उसी प्रकार की भूमिका में प्रशांत किशोर है। फंडिंग भाजपा की और बिहार में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। पहले डाटा जुटाएंगे फिर यही डाटा उनको बेचेगे।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News