बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाटलिपुत्र लोकसभा: निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सिंह ने चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान, वर्तमान सांसद को बताया विकास विरोधी

पाटलिपुत्र लोकसभा: निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सिंह ने चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान, वर्तमान सांसद को बताया विकास विरोधी

News4Nation: पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे राजनीति का युवा चेहरा राजेश सिंह लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं। राजेश सिंह का कहना है कि तमाम दलों के नेताओं ने पाटलिपुत्र का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस क्षेत्र को और यहां की जनता को क्या मिला। वर्तमान संसद पर हमला करते हुए उन्होंने बताया कि ये वही रामकृपाल यादव हैं जो इस क्षेत्र के दर्ज़नो सवर्ण गावँ के लोगो को लालू राबड़ी शासनकाल में बेवजह फंसाने का काम किया है। इनका चरित्र यही है कि कल तक जिसके खिलाफ बोलते थकते नहीं थे आज उसी दल के साथ होकर क्षेत्र को दलदल में फंसाने का काम किया है।

वहीं राजद प्रतायशी मीसा भारती को भी निशाने पर लेटे हुए कहा कि मीसा जी के खानदान पर ही भ्र्ष्टाचार का आरोप है। इनके पिता महान लालू जी भ्र्ष्टाचार के आरोप में जेल काट रहे हैं।इनसे विकास की बात करना बेमानी है। 

 राजेश सिंह अपने समर्थकों के साथ आज विक्रम के दर्ज़नो गावँ में जाकर लोगो से मुलाकात कर अपने उम्मीदवार होने की सार्थकता को बताया साथ ही लोग भी काफी उत्साहित नज़र आये

Suggested News