बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के होटल में मर्डर से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना के होटल में मर्डर से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना : बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से जहां  युवक की हत्या पटना के एक नामी होटल में कर दी गई है। मामला पटना जंक्शन के पास स्तिथ होटल आदर्श का है जहां पूर्णिया के धमदाहा के विक्रम झा की हत्या कर दी गई है। 


होटल में विक्रम झा की हत्या लक्ष्मी बेसरा नाम के आदमी ने   चाकू मार के घटना को अंजाम दिया है। 


पुलिस के मुताबिक विक्रम की हत्या के पहले दोनों दोनो में  चाकूबाजी हुई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। 


हत्या के पीछे की वजह लोन पर गाड़ी नही निकाल पाने की खुन्नस है।  बताया जा रहा है मृतक विक्रम लोन की दलाली का काम करता था।  लोन पर गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के चलते लक्ष्मी ने होटल में विक्रम की चाकू मारकर हत्या कर दी है। 


होटल के कमरा को पुलिस ने  सील कर दिया है। कोतवाली पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।

Suggested News