बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पर खड़े 5 लोगों को रौंदा, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

पटना में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पर खड़े 5 लोगों को रौंदा, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Patna : राजधानी पटना में आज एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजधानी पटना के पटनासिटी स्थित भद्रघाट के निकट एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पर खड़े पांच लोगों को कुचल डाला है। घायल सभी को इलजा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पहले पटना सिटी कोर्ट के पास तीन लोगों को धक्का मार दिया। वहीं घटना के बाद भागने के दौरान भद्रघाट के निकट सड़क पर खड़े कुछ लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं एंबुलेंस चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगो द्वारा आनन-फानन में घायल सभी लोगों एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।  

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News