बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस पर रात 10 बजे के बाद कानफोड़ू संगीत बजाने का आरोप, विक्रम थाने पर लोगों ने लगाया आरोप

पटना पुलिस पर रात 10 बजे के बाद कानफोड़ू संगीत बजाने का आरोप, विक्रम थाने पर लोगों ने लगाया  आरोप

पटना. रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत बजाना प्रतिबंधित है. लेकिन होली के दिन पटना के विक्रम थाना परिसर में महिला पुरुष पुलिसकर्मी रात्रि 10:00 बजे के बाद तेज गाना बजाकर झूमते गाते नजर आएं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रात 10 बजे के बाद का है जिसमें कानफोडू संगीत बजाकर पुलिसवाले झूम रहे हैं. 

आसपास के लोगों ने बताया कि होली के दिन गानों पर थाना परिसर में ही महिला और पुरुष पुलिसकर्मी देर रात तक नाचते गाते झूमते नजर आए। इस बात को लेकर पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दिक्षित ने कहा कि होली के दिन 10:00 बजे विक्रम थाना परिसर में सब कार्यक्रम खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि थाना के स्टाफ के द्वारा ही घर से दूर रहकर होली मनाया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी और पुलिस वालों के लिए अलग कानून नहीं है। जब आम आदमी पर्व त्यौहार के दिन खुशियां मना सकता है तो पुलिसकर्मी क्यों नहीं।

बताया जा रहा है कि होली के दिन पटना के विक्रम थाना परिसर के छत पर देर रात तक पुलिसकर्मी होली का उत्सव मनाते नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के बीच तेज आवाज में अश्लील गाने बसते रहे और इन गानों की धुन पर थाना के महिला, पुरुष पुलिसकर्मी झूमते नाचते गाते नजर आएं। इस बात को लेकर आसपास के लोगों ने काफी आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का यह कहना है कि पुलिस वाले की खुद कानून तोड़ते हैं और लोगों को यह कहते हैं कि रात्रि 10:00 बजे के बाद तेज साउंड में गाना बजाना न्यायालय की अवहेलना है। 

इस बात को लेकर विक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि घर परिवार से दूर अगर पुलिस वाले आपस में ही होली की खुशियां मनाते हैं तो इसमें बुराई ही क्या है। उन्होंने कहा कि रात्रि 10:00 बजे लाउडस्पीकर बंद हो गया था और आपस में महिला, पुरुष पुलिसकर्मी होली की खुशियां मना रहे थे। 


Suggested News