बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस के एसआई का गायब पिस्टल और मोबाइल हुआ बरामद, 5 महीने बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता

पटना पुलिस के एसआई का गायब पिस्टल और मोबाइल हुआ बरामद, 5 महीने बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता

Patna : पटना पुलिस को तकरीबन पांच महीने बाद अपनी ही हथियार बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। 5 महीने पहले एक एसआई के गायब सर्विस रिवाल्वर और उनके मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

इस बात की जानकारी देते हुए एसपी पटना पश्चिमी डी अमरकेश ने बताया कि पांच महीने पहले बुद्धा कॉलोनी थाना में पदस्थापित एसआई का सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल गायब हो गया था जिसे बरामद कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले एसआई दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उसी दौरान उनकी सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल गायब हो गई थी। सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल गायब होने के बाद एसआई के मोबाइल को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर डाला गया था। जिसके जरिए बरामद किया गया है। 

एसपी ने बताया कि रिवाल्वर और मोबाइल को पटना के पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत गोसाईं टोला के रहने वाले दो बदमाश लेकर भाग थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को ट्रेस किया गया। वहीं उनके पास से एसआई का सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल भी बरामद किया गया है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट  

Suggested News