बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के गांधी मैदान में धू- धू कर जल गया बुराई का रावण

 पटना के गांधी मैदान में धू- धू कर जल गया बुराई का रावण

PATNA :   दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण दहन, बुरायी पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सबसे पहले मेघनाथ के पुतला दहन का किया गया। मेघनाद के बाद कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। सबसे अंत में रावण के पुतले का दहन हुआ। इसके पहले रामलीला के कलाकार गांधी मैदान में पहुंचे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने राम के वेश में आये कलाकार का तिलक लगा कर स्वागत किया। फिर उनकी आरती की गयी। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी ने सांकेतिक रूप से तीर - धनुष लेकर रावण दहन  कार्यक्रम की शुरुआत की।

63 साल से हो रहा रावण दहन कार्यक्रम

पटना में 63 साल से दशहरा के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है।  इसके पहले गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। सभी गेट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गये थे । बाहर के रास्ते पर नो पार्किंग, नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। साथ ही सभी गेट खुले हुए थे। दोपहर एक बजे से गांधी मैदान में प्रवेश शुरू हो गया था। भारी भीड़ के मद्देनजर क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था की गई  थी।

  पटना से गणेश और कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News