बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना का कुख्यात चुरावन पासवान गिरफ्तार, हत्या, लूट समेत कई मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश

पटना का कुख्यात चुरावन पासवान गिरफ्तार, हत्या, लूट समेत कई मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश

PATNA : पटना के चौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या, लूट समेत कई जघन्य मामलों में फरार चल रहे कुख्यात चुरावन पासवान को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार बीते 13 अक्टूबर चौक थाना क्षेत्र के मथनी तल इलाके में अपराधियों के दो गुटों के बीच गोली बारी हुई थी। उस घटना में जिसमे चुरावन पासवान को भी गोली लगी थी। गोली लगने से घायल चुरावन छुपकर इलाज करा रहा था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई और उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चुरावन पासवान का पटना सिटी इलाके में काफी दबदबा था। इसपर हत्या, लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इसके साथ ही अपने ही गुट के सदस्य कल्लू ठठेरा के चाकू से गोदकर हत्या कर देने का आरोपी है। 

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News