बाढ़ पीड़ितों का दर्द ! भागलपुर में पेड़ों पर लोगों ने बनाया आशियाना, जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों पर जताई नाराजगी

BHAGALPUR : भागलपुर में गंगा ने रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। जिले के निचले इलाके में बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करना शुरू हो गया है। जिसको लेकर बाढ़ पीड़ित काफी डरे सहमे हैं।
जिले के सबौर प्रखंड के बडेर बगीचे में बाढ़ पीड़ित ने अपना आशियाना पेड़ो पर बनाना आरंभ कर दिया है। यहां के लोग बाढ़ के समय में पेड़ो पर मजान बनाते हैं और उसी मचान पर सपरिवार दिन के साथ रात गुजारने को विवश हैं।
यहाँ के बाढ़ पीड़ित का कहना है कि हर साल हम लोग इसी तरह से दो महीना रहते है। हमलोग को कोई देखने तक नहीं आता है ना ही जिला प्रशासन और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि।
कहा की यदि हम लोग के यहां कोई बीमार पड़ जाता है तो इलाज करने के लिए भी सोचना पड़ता है। कारण आवागमन का कोई साधन नहीं है। बस एक चदरा का बना नाव उसी के सहारे हम लोग रहते हैं।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट