बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING - दो ताजिया जुलूस के लोग आपस में भीड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाका हुआ छावनी में तब्दील, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष हुए नरम

BREAKING - दो ताजिया जुलूस के लोग आपस में भीड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाका हुआ छावनी में तब्दील, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष हुए नरम

वैशाली- बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल भैरोपुर गांव में मोहर्रम के जुलूस में आपसी विवाद में दो ताजिया जुलूस के बीच झड़प हो गई है। दोनों पक्ष ने एक दुसरे ताजिया जुलूस के अखाड़े पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान आधे दर्जन व्यक्ति घायल हो गए हैं। जबकि एक युवक पर जुलूस में ही तलवार से वार कर दिया है। जिसे तुरंत बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से स्थिति को नाजुक देखते हुए घायल को डॉक्टर ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। 

दोनों तरफ से पत्थर चलने लगी और अफरा तफरी का माहौल बन गया। तुरंत घटना की सूचना मिलते हैं बिदुपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ताजा जुलूस में हूंड़दंगबाजी कर रहे सभी को भगाया और मामले को नियंत्रित किया। बताया गया है कि माइल आखाड़ा का ताजिया जुलूस घूमकर वापस लौट रहा था तभी भैरोपुर का अखाड़ा ताजिया जुलूस लेकर माइल अखाड़ा के सीमा पार कर गया था। तभी दोनों अखाड़ों के बीच झड़प हुई है। 

इधर दोनों तरफ से हो रहे एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला करने का वीडियो किसी ने घटनास्थल से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों अखाड़ों के बीच विवाद हुई है। मौके से पहुंच कर मामले को शांत कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

Suggested News