बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिकअप वैन और ऑटो में आमने-सामने टक्कर, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

पिकअप वैन और ऑटो में आमने-सामने टक्कर, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव के समीप पिकअप वैन और ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

घटना के शिकार एक यात्री ने बताया कि ऑटो अकबरपुर के डेरमा गांव से चेताबिगा की ओर जा रही थी। उसी दौरान राजा देवर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो पर सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन रजौली की तरफ फरार हो गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सदर अस्पताल एक बार फिर से लापरवाही का नज़ारा देखने को मिला। घायल यात्रियों को जमीन पर ही लिटा कर इलाज किया गया।

Suggested News