बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत सरकार भवन पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाने की योजना बना लूट का अड्डा, 5.88 लाख खर्च के बाद अब बन गया शोभा की वस्तु

पंचायत सरकार भवन पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाने की योजना बना लूट का अड्डा, 5.88 लाख खर्च के बाद अब बन गया शोभा की वस्तु

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज प्रखंड में पंचायत सरकार भवन पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाने की योजना लूट की योजना बनकर रह गई।   फ्लेक्सी बोर्ड लगवाने के नाम पर पदाधिकारी व पंचायत सचिव  5 लाख 88 हज़ार रुपया डकार गए। यहां एक वर्ष में ही पंचायत सरकार भवन पर लगा फ्लेक्सी बोर्ड शोभा की वस्तु बन गयी। सूत्रों की माने तो दस हज़ार से भी कम खर्च कर फ्लेक्सी बोर्ड लगवाकर  पदाधिकारी व पंचायत सचिव  राशि गड़क गए। जिला के कुछ प्रखंडों में मात्र तीन से चार हज़ार खर्च कर दीवार लेखन किया गया। जबकि अरेराज प्रखंड के 14 पंचायत में 42 -42 हज़ार खर्च कर लगाए गए फ्लेक्सी बोर्ड। फ्लेक्सी बोर्ड  की क्वालिटी की जांच अगर निष्पक्षता से की जाय तो बड़ी गड़बड़ी से इंकार नही किया जा सकता।

अरेराज  प्रखंड के 14 पंचायत सरकार भवन पर भारत सरकार पंचायती राज्य विभाग का फ्लेक्सी लगाने के लिए लगा फ्लेक्सी बोर्ड लूट योजना का भेट चढ़ गया। 5 लाख 88 हज़ार खर्च कर एक वर्ष पूर्व लगा फ्लेक्सी बोर्ड शोभा की वस्तु बनकर रह गया है .फ्लेक्सी बोर्ड लगाने के लिए प्रति पंचायत 42 हज़ार की राशि खर्च किया गया .सूत्रों की माने तो दस हज़ार से कम खर्च कर  फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर 42 - 42 हज़ार की निकासी कर पदाधिकारी व वेंडर के बीच बांट लिया गया. सूत्रों की माने तो कई अन्य प्रखंडो में 2 से तीन हज़ार खर्च कर दीवार लेखन का कार्य किया गया। प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव से मिलकर दीवार लेखन नहीं कराकर वेंडर से कम गुणवत्ता वाला लोहे का बोर्ड बनवाकर फ्लेक्सी लगा दिया गया. फ्लेक्सी लगाने के साथ ही हवा में उड़ गया .अब फ्लेक्सी बोर्ड शोभा की वस्तु बनी हुई है 

मुखिया ने भी मानी गड़बड़ी की बात 

सरेया मुखिया रेणु देवी  सहित मुखिया ने बताया कि घटिया किस्म का फ्लेक्सी बोर्ड लगवाकर पदाधिकारी द्वारा जबरन पंचायत सचिव से 42 -42 हज़ार का चेक कटवा लिया गया .फ्लेक्सी बोर्ड दस हज़ार से भी कम लागत का प्रतीत होता है .

पंचायत सरकार भवन पर भारत सरकार पंचायती राज्य विभाग द्वारा ग्राम सभा के पूर्व पंचायत के योजनाओं व सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओ का उल्लेख किया हुआ फ्लेक्सीबोर्ड या दीवार लेखन कार्य करना था. फ्लेक्सी व दीवार लेखन के लिए मैटर सरकार के द्वारा ही भेजा गया था। लेकिन जिले के ग्रामीण इलाके में यह योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई है।  इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदादिकारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि सरकार व विभाग के आदेश पर फ्लेक्सी बोर्ड लगवाया गया .फ्लेक्सी बोर्ड लगवाने के लिए माडल स्टीमेट सरकार द्वारा भेजा गया था .स्टीमेट के अनुसार ही कार्य कराया गया है .


Suggested News