बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय से रवाना हुए ग्रेपलिंग खिलाड़ी, मुंगेर में आयोजित सातवीं बिहार स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

लखीसराय से रवाना हुए ग्रेपलिंग खिलाड़ी, मुंगेर में आयोजित सातवीं बिहार स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

LAKHISARAI : सातवीं बिहार स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 2021 बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन मुंगेर के इनडोर स्टेडियम में किया गया है। दो दिनों तक चलनेवाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए लखीसराय स्टेशन से लखीसराय के सभी 13 ग्रेपलिंग खिलाड़ी को रवाना किया गया। 

जिसमें परिमल जिला खेल पदाधिकारी सह संरक्षक ग्रेपलिंग संघ लखीसराय, जिला ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार भारती, जिला महासचिव मनीष कुमार, कोच सह संयुक्त सचिव सुनील कुमार शर्मा, रवि कुमार प्रशिक्षक, मेंटल शिक्षक संजीव कुमार संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को लखीसराय से मुंगेर के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाडियों को अपनी शुभकामना दी। 

अध्यक्ष अरबिन्द कुमार भारती ने इन बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप खेल भावना से खेल खेलते हुए प्रतियोगिता जीतें। आप लखीसराय जिला का नाम रौशन करें। आपके कारण हम पदाधिकारियों का भी मनोबल बढ़ेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से ही दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयन किया जाएगा।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News