बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नागपंचमी पर नागों के संग अठखेलियां: हाजीपुर में नाग जोड़े का वीडियो वायरल, अनोखे तरीके से सावन में होती है शिव भक्ति

नागपंचमी पर नागों के संग अठखेलियां: हाजीपुर में नाग जोड़े का वीडियो वायरल, अनोखे तरीके से सावन में होती है शिव भक्ति

VAISHALI: सावन शुरू होते ही नाग-नागिन का जिक्र भी शुरू हो जाता है क्योंकि इसी महीने में नाग देवता की पुजा भी होती है। सावन में कई जगहों पर सांपों के जोड़े को अठखेलियां करते हुए भी मिल जाते हैं। वैशाली के हाजीपुर शहर में 15 KM दूर बिदुपुर क्षेत्र में भी सावन माह के चौथे दिन सड़क किनारे बगीचे में नाग नागिन सांपों के जोड़े को डांस करते हुए देखे गया। नाग-नागिन का यह नृत्य/ अठखेलियां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। और लोगों ने  को खूब सराहा और वीडियो भी मोबाइल में बनाया।

हाजीपुर में सावन की शुरूआत के साथ साथ नाग नागिन सांपों का दृश्य सामने आया है। इसमें लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिला है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, एक बगीचा में नाग और नागिन अपने प्रेम मिलन में डूबे थे। नाग-नागिन का नृत्य करता वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि सावन के महीने में नाग- नागिन की पूजा भी की जाती है।

सावन के महीने में कई जगहों पर नाग और नागिन नृत्य करते हुए नजर आते है। हालाकि लोगों के आने की आहट सुनकर दोनों नाग नागिन के जोड़े घने जंगलों में चले गए और इनका जोड़ा झाड़ियों में कहीं गायब हो गया। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

कई लोग इस नजारे को देखने के बाद इसे भगवान की कृपा मान रहे है। ग्रामीणों के अनुसार यह सांप काफी जहरीले होते है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनके साथ ही सर्प की भी पूजा होती है। इनके प्रेम मिलन के देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News