बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से PM मोदी दुखी, बोले- देश ने ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से PM मोदी दुखी, बोले- देश ने ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनके जाने से देश ने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उनके जाने से देश ने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है।

बता दें कि महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 74 वर्ष की अवस्‍था में निधन हो गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत होने के बाद पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिंह स्किट्सफ्रीनिया से पीड़‍ित थे। वशिष्ठ नारायण सिंह ने महान वैज्ञानिक आंइस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती दी थी।


 
 बताया जा रहा है कि सिंह स्किट्सफ्रीनिया रोग से पीड़ित थे। वशिष्‍ठ नारायण सिंह कुछ दिन पहले भी बीमार पड़े थे। उन्‍हें देखने के लिए कई नेता और मंत्री पहुंचे थे। वशिष्‍ठ नारायण सिंह राज्‍य के आरा जिले के बसंतपुर के रहने वाले थे। वह बचपन से बेहद होनहार थे और गणित से उनको बेहद लगाव था।


Suggested News