बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिविल सर्विसेज डे के मौके पर बेतिया के डीएम को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी, इस काम के लिए होंगे पुरस्कृत

सिविल सर्विसेज डे के मौके पर बेतिया के डीएम को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी, इस काम के लिए होंगे पुरस्कृत

BETTIAH : बिहार में काम करनेवाले एक और जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित करेंगे। सिविल सर्विसेज डे के मौके पर 21 अप्रैल को उन्हें सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होनेवाले जिलाधिकारी कुंदन कुमार हैं, जो फिलहाल बेतिया के जिलाधिकारी है। इन्हें इनोवेशन के क्षेत्र में दिल्ली में प्रधानमन्त्री के हाथों सम्मानित किया जायेगा। 

बेतिया वर्ष 2020 में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने पर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण घर वापस लौटे कामगारों के लिए, कामगारों के द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से जिले में प्रारम्भ किये गए स्टार्टअप जोन चनपटिया के कारण सफलता की कहानी में एक और अध्याय जुड़ेगा। पुरस्कार लेने के लिए डीएम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डीएम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं उद्यम स्थापित करने वाले कामगारों व श्रमिकों, जो श्रमिक से मालिक बन गए उनको शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान जिले की जनता के लिए है। ख़ासकर स्टार्टअप जोन चनपटिया के उन उद्यमियों को समर्पित है, जिन्होंने कोरोना जैसी विपत्ति में भी अपने जिले के विकास के लिए एकजुटता व प्रतिबद्धता दिखाई, जिसके कारण स्टार्टअप जोन, चनपटिया की स्थापना हो पाई। इस पुरस्कार ने ना केवल जिले का मान बढ़ाया है बल्कि राज्य का भी मान पूरे देश में बढ़ाया है।

बता दें की 2020 में लॉक डाउन के दौरान दुसरे राज्यों से बिहार लौटे कामगारों के लिए चनपटिया स्टार्टअप जोन की शुरुआत की गयी थी। जिसकी सफलता को राज्य सहित केंद्र स्तर पर पहचान मिली है। इसी कड़ी में सिविल सर्विसेज दिवस 21 अप्रैल को देश के सबसे प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड, 2021 के तहत इनोवेशन कोटि में पुरस्कार के लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार का चयन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिविल सर्विस डे के दिन डीएम को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप जोन के लिए 20 लाख रुपये का अवार्ड मनी भी मिलेगा।

गौरतलब है की इसके पहले भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक और गया के डीएम एस एन त्याग राजन को सम्मानित कर चुके हैं। अवार्ड मिलने के बाद पूर्वी चंपारण के डीएम ने कहा की वाटर कंजर्वेशन एरिया में वाटर मैनेजमेंट के लिए पुरस्कार मिला है। पूर्वी चंपारण जिले में इस पर कई काम किए गए हैं , जिसमें बिहार सरकार के कई विभागों से मदद मिली है। वहीँ गया के दिलाधिकारी ने बताया की जिला के टेलारी पंचायत में पीने का शुद्ध पानी पहुँचाया गया है। चेक डैम बनाया गया है। लोगों के निजी जमीन में तालाब की खुदाई की गई है। जिससे एक किलोमीटर के रेडियस में भू जल स्तर बढ़ गया है। इससे लोगों को सिंचाई और मत्स्य पालन में मदद मिली है।

Suggested News