बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच दिनों में दो बार बिहार आएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगात, 6 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

पांच दिनों में दो बार बिहार आएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगात, 6 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं। अगले पांच दिनों में पीएम दो बार बिहार आएंगे। कल यानी 2 मार्च को पीएम 20 महीने के बाद बिहार आएंगे। दो मार्च को वे बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय आएंगे। वहीं छह मार्च को बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम बिहार को दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पिछली बार भी जब पीएम ने बिहार दौरा पर आए थे तो राज्य में एनडीए की सरकार थी। वहीं बीच में सीएम नीतीश ने 17 महीने के लिए महागठबंधन के साथ सरकार में थे। इस दौरान पीएम एक बार भी बिहार नहीं आए थे।  

औरंगाबाद में इतने करोड़ योजनाओं की देंगे सौगात

वहीं आधिकारिक जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में प्रधानमंत्री केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की 11 परियोजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे। इसकी लागत 18 हजार 188 करोड़ है। इसी तरह रेलवे की चार परियोजनाओं की गत 826 करोड़ है। जलशक्ति मंत्रालय की 12 योजनाओं की लागत 2188 करोड़ है। इस तरह औरंगाबाद में पीएम कुल 21 हजार 203 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं बेगूसराय में प्रधानमंत्री रेलवे की 3917 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की एक लाख 56 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे।

बिहार को देंगे सौगात

वहीं पीएम बिहार को बेगूसराय में कुल एक लाख 60 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। बेगूसराय से लांच होने वाली राष्ट्रव्यापी योजना में से 29 हजार करोड़ की परियोजना बिहार के लिए है। बिहार से लांच होने वाले प्रोजेक्ट तेल और गैस फर्टिलाइजर और रेलवे के सहित कई क्षेत्रों से संबंधित है। इन परियोजनाओं में से 39 प्रोजेक्ट तेल- गैस क्षेत्र से जुड़े हैं। 

6 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

10 परियोजना रेलवे के हैं। पीएम छह नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नए सिरे से स्थापित बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। यह प्लांट न केवल यूरिया के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। इस प्लांट की क्षमता 12.5 एमटीपीए यूरिया प्रोड्यूस करने की होगी।

Suggested News