सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, चार लाख रूपये मुआवजा देने का लगाया आरोप

BHAGALPUR : भागलपुर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने सोनिया गोस्वामी व अरविंद चौधरी को सजा सुनाई है। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना में 18 अक्टूबर 2019 को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। जिसपर सुनवाई करते हुए बीते बुधवार को दोनों आरोपितों को दोषी ठहराया गया था।
विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि मामला 2019 का है। जब एक नाबालिग से 4 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इन आरोपियों में दो किशोर न्याय बोर्ड चले गए और दो को पॉक्सो ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को 4 लाख का मुआवजा देने का आदेश कोर्ट ने सरकार को दिया है।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट