बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत का उचित समय पर हिस्सा बन जायेगा पीओके : रि. लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों

भारत का उचित समय पर हिस्सा बन जायेगा पीओके : रि. लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों

N4N DESK : भारतीय सेना के एक सेवानिवृत अधिकारी ने कहा है की उचित समय पर पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा हो जायेगा।अहमदाबाद में कर्णावती विश्वविद्यालय में आयोजित अहमदाबाद डिजाइन वीक कार्यक्रम में बोलने के लिए आए  लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) उचित समय पर भारत का हिस्सा बन जाएगा। क्योंकि इसे लेकर संसदीय प्रस्ताव पास हो चुका है और सरकार इसके लिए बाध्य है। 

ढिल्लों ने 2019 के पुलवामा हमले के समय सेना की एक्सवी (XV) कोर की कमान संभाली थी।उन्होंने उस महत्वपूर्ण समय में कमान संभाली थी।जब केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने की अपनी योजना को क्रियान्वित किया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर में विभाजित किया था।

उन्होंने कहा की किसने सोचा था की अनुच्छेद 370 कभी नहीं जाएगा। समय आने पर अनुच्छेद 370 चला गया। समय आने पर पीओके भारत में आएगा। हमारे संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। एक अच्छा लोकतंत्र होने के नाते हम बाध्य हैं हमारे संसदीय प्रस्ताव के अनुसार काम किया जाए। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हुर्रियत बंद का आह्वान करता था। लेकिन आज उसका असर नहीं दिखता है। कश्मीर अब शांतिपूर्ण है। आतंकवाद की छिटपुट घटनाएं होती हैं, लेकिन उससे निपट लिया जाता है।


Suggested News