बोधगया में महिला से सोने की चेन लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक किया जब्त

बोधगया में महिला से सोने की चेन लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलि

GAYA : बोधगया घूमने आयी एक महिला के गले से सोने का चेन लूटकर कर भाग रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में उपयोग हुए एक बाइक को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की बोधगया घुमने आई एक महिला पर्यटक से मधुवन स्वीट्स के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार चार लड़का आया और ऑटो के नजदीक मोटरसाईकिल सटा कर उक्त पर्यटक के गले से सोने का चैन छीनकर भाग गया। 

मामले से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्काल थानाध्यक्ष बोधगया घटनास्थल पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् घटना घटित करने में शामिल एक अपराधकर्मी को स्थानीय लोगो की मदद से केन्दुई गाँव के पास से लूट की घटना कारित करने में उपयोग किए गए एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बोधगया थाना कांड संख्या 310/24 धारा 392 भादवि दर्ज किया गया। गिरफ्तार अपराधी गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत क़जूर गांव का रहने वाला विजय कुमार साव का बेटा चंदन कुमार है। 

इसके खिलाफ पहले से भी बोधगया थाना कांड संख्या-567/23, दिनांक-05.07.2023, धारा-379 भा०द०वि० तथा वजीरगंज थाना कांड संख्या-440/21, दिनांक-28.09.2021, धारा-467/468/471/406/420/120 (बी) भा०द०वि० 66 आई०टी एक्ट दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया से संतोष की रिपोर्ट