बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद के चर्चित चन्दन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो शूटर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

जहानाबाद के चर्चित चन्दन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो शूटर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

JEHANABAD : जहानाबाद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के चर्चित चंदन शर्मा के दोनो हत्यारों को पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले के रहने वाले चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा को बीते 8 मई को देर रात अपराधियों ने घर के समीप 5 गोली मारकर हत्या कर दिया था।

हत्या के बाद जहानाबाद पुलिस की चारों तरफ से किरकिरी होने लगी थी। जिसके बाद एसपी दीपक रंजन के द्वारा तुरंत विशेष पुलिस बल टीम का गठन किया गया। केस का सफल उद्भेदन के लिए एसपी दीपक रंजन ने कई तरह के तकनीकी अनुसंधान किया गया और उनकी टीम के द्वारा पुलिस को सफलता मिली। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों शूटर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले में एसपी ने बताया कि तीन लाख रुपए में शूटर को ठीक किया गया था। चप्पल, बैग और दूसरे सामान के सहारे पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा गया है जिसमें शूटर राहुल और साथी भी शामिल है। दो लोग हैं जिन्होंने मदद की थी। दो और लोगों की तलाश पुलिस को है। जिसमें एक मुख्य आरोपी है जिसने हत्या कराई। हत्या के पीछे तीन वजह बताई जा रही है। ठेकेदारी, पैसे का विवाद और शादी के बाद भी दूसरी लड़कियों से चंदन का संबंध।

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News