बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

नवादा में पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों में भदौनी का मो. सगीर, मो. अकबर, सादा बाबा और पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शहर रामपुर का सैयद आलम उर्फ छोटू शामिल है। 

बताया जाता है कि एक व्यक्ति इलाज करवा कर निजी वाहन से लौट रहा था। उसी दौरान ओवरटेक कर उसे लूटने की कोशिश की गई थी। नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।

बताते चलें की जिले में आये दिन अपराधी लूट, हत्या, डकैती और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पाती है। तब तक अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस कड़ी में पुलिस चारों अपराधियों को बड़ी कामयाबी मान रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News