बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल से स्थानांतरित हुए पुलिस पदाधिकारियों को दी गई सम्मान पूर्वक भव्य विदाई, अधिकारी हुए भावुक

अरवल से स्थानांतरित हुए पुलिस पदाधिकारियों को दी गई सम्मान पूर्वक भव्य विदाई, अधिकारी हुए भावुक

ARWAL: अरवल जिले के कुर्था थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों को दूसरे जिला में स्थानांतरित होने पर पहली बार भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. जियाउल हक ने की। जिसमें कुर्था प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य एवं बुद्धजीवी लोगों ने पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह,पुलिस निरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह,अजय कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल,अशोक कुमार,तरुण कुमार एवं सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस राय को विश्वसनीयता, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने पर भव्य तरीके से विदाई दी।

इस मौके पर गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से पुलिस पदाधिकारियों के संबंध में उनके कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं दिनेश बहादुर सिंह एवं पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल एवं सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस राय ने विश्वसनीयता, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर सभी लोगों को दिल जीता है तथा सभी के दिलो में जगह बनाई है। इनके द्वारा सत्यनिष्ठा फर्ज कर्तव्य से कार्य किया गया जो सदैव कार्य के प्रति सेवा भाव से कार्य की एवं अपने कार्यशैली से इन्होंने साक्षात् लोगों को दिलो में जगह बनाई जो पुलिस पदाधिकारी के लिए बड़ी बात है।

यहीं व्यवहार के कारण सभी राजनीतिक जनप्रतिनिधि,गणमान्य एवं बुद्धजीवी लोग इस ठंड के मौसम में भी दूर दराज से आकर रात्रि में थानापरिसर में पहुंचकर इन पदाधिकारियों को बुके अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर भव्य स्वागत कर विदाई दी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने कुर्था की जनता से मिले प्यार को कभी नहीं भूलने की बात कही। इस दौरान कई पदाधिकारी भावुक हो गए। 

इस  मौके पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,जदयू प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा,जिला महामंत्री रामाशीष दास,नगर पंचायत मुख्य पार्षद नागेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शौण्डिक,पैक्स अध्यक्ष अरशद करीम,भाजपा नेता खालिक अंसारी,मंडल मंत्री संजय कुमार,राजद नेता रामदीप यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह,राजद नेता सुनील यादव,पूर्व मुखिया अवधेश यादव,कांग्रेस नेता हारून रशीद,मुन्ना आलम,जमालुद्दीन  अंसारी,चांद मल्लिक,शैलेंद्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Suggested News