बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर लोगों ने किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

बड़ी खबर : विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर लोगों ने किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

VAISHALI : बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वर पाण्डेय आये दिन सोशल मीडिया में पुलिस से पीपुल्स फ्रेंडली बनने की अपील करते दिख जाते है. इसके बावजूद बिहार में लोगों को पुलिस से कई तरह की शिकायतें रहती हैं. 

लोग पुलिस पर कभी बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हैं तो कभी बेकसूरों को फंसा देने का आरोप लगाते हैं. इसी बात को लेकर लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हो जाती है. ऐसा ही मामला वैशाली के देसरी में सामने आया है. जहाँ दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. 

जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को किसी तरह अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. बाद में इस घटना की सूचना पाकर कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 


Suggested News