बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पुलिस ने बरामद किया किशोर का शव, परिजनों ने पिता पर सम्पत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में पुलिस ने बरामद किया किशोर का शव, परिजनों ने पिता पर सम्पत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के राजगीर थाना की पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया है। मृतक के ननिहाल के परिवार के लोगों ने पिता और सौतली मां पर संपति हड़पने के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाया हैं। मृतक राजगीर थाना क्षेत्र छबीलापुर रोड स्थित कालीबाड़ी बस्ती निवासी मृतक किशोर शैलेंद्र साव का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। 

किशोर की मामी संगीता देवी ने बताया कि संपत्ति के लालच में उसके पिता और सौतली मां ने जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी है। 13 साल पूर्व नीतीश की मां की मौत के बाद उसके पिता शैलेंद्र साव ने दूसरी शादी रचा ली थी। दूसरी पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। तभी से नीतीश नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव अपने ननिहाल में रहता था।

उन्होंने बताया की 4 वर्ष पूर्व  उसके पिता उसे ननिहाल से अपने साथ लेकर राजगीर चले गए। लेकिन शैलेंद्र साव अपनी पहली पत्नी से हुए संतान को संपत्ति नहीं देना चाहते थे। यही कारण है कि जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी गई। मौत के बाद शव को लेकर भाग रहा था तो उनलोगों ने राजगीर बाजार में पकड़ कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि किशोर ने स्वयं जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने लगी किशोर के पिता ने उसे निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मंगलवार उसकी मौत हो गई। पूछताछ में यह पता चला कि किशोर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पिता कालीबाड़ी बस्ती में ही किराना दुकान चलाता है। किशोर के दूसरे मामा और उसके पिता आत्महत्या की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News