बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में घर से लापता हुई दो लड़की को पुलिस ने किया बरामद, बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपा जाएगा

गया में घर से लापता हुई दो लड़की को पुलिस ने किया बरामद, बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपा जाएगा

गया. मोहनपुर प्रखंड के बुमुआर पंचायत स्थित चौवरी गांव की दो लड़की गुरुवार को तीन बजे अपने आवास से लापता हो गई थी। दोनों लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को डोभी से बरामद कर लिया। लड़की अपने घर से नाराज होकर भाग गई थी। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया अजय प्रसाद ने बताया किसी कारणवश दोनों लड़की को उसके परिजन ने फटकार लगायी थी। इसके बाद दोनों लड़की गुरुवार को शाम तीन बजे  घर से भाग गयी। लड़की के पिता ने मोहनपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढने की दिशा में कार्रवाई शुरू की।

सोसल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस घटना को वायरल किया गया। वहीं डोभी के एक व्यक्ति ने ग्रुप में देखकर दोनों लड़की को पहचानकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़की को डोभी थाने की पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया है। दोनों लड़की में एक 14 वर्ष और दूसरी 10 वर्ष की है। दोनों लड़की को 164 के बयान के बाद उसके परिजनों को सुरक्षा पूर्वक सौंप दिया जाएगा।

Suggested News