बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का चर्चित जेठूली गोलीकांड के आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती, अब तक फरार है मुख्य आरोपी, एक साथ पांच लोगों को मारी गई थी गोली

बिहार का चर्चित जेठूली गोलीकांड के आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती, अब तक फरार है मुख्य आरोपी, एक साथ पांच लोगों को मारी गई थी गोली

PATNA: बिहार का चर्चित जेठूली गोलीकांड को कौन नहीं जानता। फरवरी महीने के 19 तारीख को हुए पार्किंग विवाद में जेठूली गंगा घाट पर ही एक के बाद एक साथ पांच लोगों को गोली मार दी गयी थी। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गयी थी। हालांकि इस घटना से आक्रोशित लोगो ने गोलीकांड के आरोपियों के घर और कम्युनिटी हॉल सहित कई गाड़ियों मे आग लगा दी थी। 

वहीं घटना के करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक पीड़ित परिवार इस इंतज़ार में है कि घटना का जो मुख्य आरोपी है वो पकड़ा जाए। लेकिन इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी उमेश राय सहित कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। अब ऐसे में नदी थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्ययालय से कुर्की जब्ती प्राप्त कर ली है और धीरे धीरे सभी फरार आरोपियों के यहाँ कुर्की जब्ती करने में लग लगी है।

आज गोलीकांड के आरोपी रमेश राय ,और प्रभु राय के घर पर कुर्की जब्ती की। घर के सारे दरवाजे खिड़कियां पुलिस के द्वारा निकाल ली गई। नदी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 76/23 के आरोपियों के यहाँ कुर्की जप्ती की प्रक्रिया चलाई गई। 

वहीं बचे हुए आरोपी उमेश राय, सतेंद्र राय, और राजेश राय के यहां भी कुर्की जब्ती की जाएगी। फिलहाल इसमें अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है बाकी दो लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।बाकी बचे और आरोपी फ़रार है। जिनके घर की कुर्की की जा रही है और यह लगातार चलती रहेगी।

Suggested News