नालंदा में पुलिस ने की कार्रवाई, शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी और डॉक्टर को किया गिरफ्तार

NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में जहाँ धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। वहीँ इसका सेवन करने से भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर सरकारी कर्मियों को शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गयी थी। फिर भी कर्मियों के भी शराब के सेवन कर रहे हैं।

 

इसी कड़ी में नालंदा पुलिस ने नशे की हालत में कार सवार एक सिपाही, डॉक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार लोगों के पास से एक बोतल शराब भी बरामद की गयी है। 

Nsmch
NIHER

मिली जानकारी के मुताबिक  गिरफ्तार सिपाही अनीश कुमार गया जिला बल में तैनात है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों का मेडिकल जांच कराया है। जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट