बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में गंडक नदी में नाव पलटने से पुलिसकर्मी की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

गोपालगंज में गंडक नदी में नाव पलटने से पुलिसकर्मी की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

गोपालगंज. जिले में पुलिस टीम की नाव गंडक नदी में पलट गयी। इस हादसे में एक सिपाही की मौत हो गयी, जिसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई। वहीं अन्य की तलाश जारी है। इस हादसे पर सीएम नीतीश ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मिली जानकारी के अनुसार नाव से शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस की टीम की नाव गंडक नदी में पलट गयी। इसमें एक सिपाही की मौत हो गयी। मृतक जवान की पहचान गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र निवासी मोहन ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार (36) के रूप में हुई। वह सिपाही के पद पर तैनात था। वहीं अन्य दो जवानों की तलाश की जा रही है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

जादवपुर के राजवाही गांव में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम नाव पर सवार होकर थी। इसी दौरान गंडक नदी में नाव पलट गई। नाव पलटते ही सभी पुलिसकर्मी नदी में डूब गये। हालांकि, इनमें से कुछ पुलिसकर्मी तैरकर बाहर आ गये, लेकिन तीन जवान बाहर नहीं निकल पाये।

Suggested News