बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीडियो सेक्स कांड के बाद सियासी भूचाल : महिला के साथ संबंधों को मंत्री ने स्वीकारा

वीडियो सेक्स कांड के बाद सियासी भूचाल : महिला के साथ संबंधों को मंत्री ने स्वीकारा

डेस्क... महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों एक कैबिनेट मंत्री के कारनामे खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। सामाजिक न्याय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) धनंजय मुंडे पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार, जो कई प्रमुख मुद्दों को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहती है वह एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है।  धनंजय मुंडे पर एक महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने विपक्ष मुंडे को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहा है।  महिला के मुताबिक, धनंजय मुंडे पिछले कई सालों से उसका रेप कर रहे थे। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी मच गई, लेकिन उसके बाद मुंडे ने जो सफाई दी वो हैरान करने वाली थी।

 मंत्री जी ने दो सफाई दी जिससे हर कोई चौक गया। मुंडे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जो खुलासा किया उससे कई लोगों को हैरानी भी हुई। मुंडे की सफाई से राजनीतिक के कई ऐसे मामलों की यादें ताजा हो गई जो इसी तरह से पूर्व में सुर्खियां बंटोर चुकी हैं। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और  कुमारस्वामी फिर से याद किए जाने लगे। दरअसल तिवारी ने 88 साल की उम्र में शादी की तो कर्नाटक के पूर्व सीएम  कुमारस्वामी ने कुछ साल पहले जब गुपचुप तरीके से फिल्म अभिनेत्री राधिका से शादी की तो किसी को भनक तक नहीं लगी।

धनंजय मुंडे ने अपनी फेसबुक पोस्ट में खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुंडे ने खुद पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया और खुलास किया शिकायत करने वाली महिला की बहन से उनका रिलेशनशिप रह चुका है, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं। मुंडे ने कहा कि यह बात मेरे परिवार पत्नी तथा दोस्त सभी को पता है और मैंने इन बच्चों को अपना नाम भी दिया है। मुंडे ने आगे कहा कि ये बच्चे मेरे साथ रहते हैं और पूरे परिवार ने इन्हें स्वीकार किया।

धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला ने कुछ टीवी चैनलों को जो इंटरव्यू दिए हैं उनमें उसने मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि मुंडे ने साथ अवैध संबंध बनाए और वादा किया कि तुझे मुंबई में सेटल करूंगा। पीड़िता ने कहा कि मुंडे ने मुझे मुंबई बुलाकर संबंध बनाए। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि मैं पीजी में रहती थी तो मंत्री जी वीडियो कॉल पर वीडियो सेक्स करने को भी कहते थे। पीड़िता का आरोप है कि मुंडे ने सेक्स करने के दौरान कई बार उसके वीडियो बना लिए थे जो वो कभी लीक कर सकते हैं।



Suggested News