बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सियासी इफ्तार : राजद व जदयू के बाद जीतन राम मांझी भी देंगे इफ्तार पार्टी, राजनीतिक दिग्गज रहेंगे मौजूद

बिहार में सियासी इफ्तार : राजद व जदयू के बाद जीतन राम मांझी भी देंगे इफ्तार पार्टी, राजनीतिक दिग्गज रहेंगे मौजूद

 पटना. बिहार में इफ्तार पार्टी के जरिये सियासी खेल चल रहा है। राजद, जदयू के बाद अब जीतन राम मांझी की हम पार्टी भी इफ्तार पार्टी कर रही है। हम की इफ्तार पार्टी शुक्रवार को आयोजित होगी। मतलब राजद की इफ्तार पार्टी से ठीक आठवे दिन। इसमें बिहार के एक से एक बड़े सियासी नेता पार्टी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी, संजय जयसवाल, अशोक चौधरी सहित बिहार के कई दिग्गज नेता इस इफ्तार पार्टी में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पिछले शुक्रवार यानी 22 अप्रैल को राजद ने इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, वीआईपी के मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति सहित कई नेता शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी में जीनत राम मांझी की पार्टी की ओर से कोई भी शामिल नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि राजद ने हम को न्यौता नहीं दिया था। इस पार्टी में सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष के नेता साथ-साथ दिखे थे। मतलब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ दिख थे।

वहीं राजद की इफ्तार पार्टी के बाद जदयू ने भी इफ्तार पार्टी की घोषणा की। गुरुवार को जदयू की इफ्तार पार्टी है। इसमें जदयू ने राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के लोगों को निमंत्रण दिया है। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने जदयू के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। वहीं जदयू की इफ्तार पार्टी में भाजपा नेताओं के साथ सियासी दिग्गज भी शामिल होंगे।


Suggested News