बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम, चिराग के पार्टी का दावा, राज्य में केवल 6 नहीं 40 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, समझिए मतलब..

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम, चिराग के पार्टी का दावा, राज्य में केवल 6 नहीं 40 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, समझिए मतलब..

DARBHANGA: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे वार कर रहे हैं। एक और विपक्ष का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वहीं सत्ता पक्ष का दावा है कि वह पूर्ण बहूमत से एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को लाएगी। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी चुनावी तैयारी में जुट गई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर प्रखंड के बाद पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगी है।

दरअसल, जिले के 18 प्रखंड को बूथों पर पार्टी की जड़े को मजबूत करने के लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के तहत लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी दरभंगा पहुंचे। वहीं परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि हमारा बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट जो विजन है कैसे बिहार को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा प्राप्त कराएं। यह हमारी पार्टी का पहला लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि इसके लिए बिहार में कल-कारखाने हो, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त हो और कैसे पलायन रुके और कैसे शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो। हमारे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में बहुत सारे समस्याओं का निदान है। कैसे हम किसानों को बेहतर लाभ दें। 

उन्होंने कहा कि, आप देखिए की पलायन इस कदर हो रहा है की भेड़ बकरी की तरह लोग यहां से बाहर जा रहे हैं। नीतीश कुमार 2005 में शपथ लिए और इसका हस्र यह हुआ कि पहले से ज्यादा पलायन हो गया। लेकिन हम लोग इस सब चीज का विधिवत समाधान करेंगे। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि हम लोगों का स्टैंड क्लियर है। हम लोग जिस गठबंधन में रहते हैं। पूरी तनमय्यता के साथ काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि 40 लोकसभा की सीट हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 40 सीट पर चुनाव लड़ेगी। ऐसा नहीं है कि 6 सीट जो समझौता हुआ है हम इस पर चुनाव लड़ेंगे। हमलोग अपने गठबंधन में एहसास करवाएंगे कि हम बिहार में सबसे बेहतर संगठन हमारा है। संगठन पहले से बेहतर हुआ है। यानी चुनाव में लोजपा(रा) 6 सीटों पर और एनडीए 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 40 की 40 सीट एनडीए के खाते में आएगी। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह एक अनार सौ बीमार वाली कहानी है। यहां सभी अपने-अपने पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। लेकिन जब यह सीट का बंटवारा होगा तब यह गुब्बारा फूट जाएगा।

Suggested News